Top Blog Articles

हनुमंत धाम मंदिर लखनऊ|| 400 साल प्राचीन मंदिर||

 हनुमान धाम:  लखनऊ में स्थित यह मंदिर 400 वर्ष पुराना है और गोमती नदी के किनारे पर बना है। यहां हनुमान जी की एक लाख से अधिक मूर्तियां हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव और बजरंग बली जी को समर्पित है।






भारत में अनेक मंदिर हैं और सभी की अपनी-अपनी विशेषताएँ हैं। लखनऊ में एक मंदिर है जो 400 वर्ष पुराना है। इस मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमाएँ स्थापित हैं। इतना ही नहीं, यहाँ हनुमान वाटिका भी बनी हुई है जो बेहद खूबसूरत है और चारों ओर हरियाली ही हरियाली है।

इस मंदिर का निर्माण राजस्थानी कारीगरों ने किया था।




लखनऊ में स्थित इस 400 साल पुराने मंदिर का नाम हनुमान धाम है। इस मंदिर की स्थापना गुरु नरसिंह दास ने की थी। उदय सिन्हा, संजय सिन्हा और विजय सिन्हा ने भी इस भव्य मंदिर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। खास बात यह है कि इस धाम का निर्माण राजस्थान के कारीगरों ने किया था। पत्थर से बनी इस धाम की दीवारों पर बनी मूर्तियां भी बेहद खूबसूरत लगती हैं।
 Radha Rani and Shri Krishna
                       

भगवान राम
                       

देवी सरस्वती 
                           

Vishnu Ji 
                       


यह धाम मुख्य रूप से हनुमान जी और शिव जी को समर्पित है, लेकिन इस पवित्र धाम में हिंदू देवी-देवताओं की कई सुंदर मूर्तियां भी हैं। जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं, ये सभी मूर्तियां हनुमान धाम मंदिर की ही हैं।

हनुमानधाम मंदिर का निर्माण कब हुआ था? 

यह मंदिर 400 साल पुराना है, लेकिन इसका सौंदर्यीकरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने 2022 में करवाया था और उसके बाद हनुमान धाम का उद्घाटन हुआ था। इतना ही नहीं, यह धाम लखनऊ का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहां हनुमान जी की पूजा करने से भगवान भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

hanuman ji maharaj photo hanuman dham 
                


हनुमान धाम बहुत खास है। 

गर्भगृह में हनुमान जी की 400 साल पुरानी प्रतिमा है, जो अत्यंत अलौकिक है। हनुमान धाम लगभग 7 बीघा में फैला हुआ है और इस धाम की सुंदरता यह है कि यहां हनुमान जी की 125 लाख छोटी-बड़ी मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर में हनुमान जी की पुरानी प्रतिमा पूर्वमुखी है, जबकि नई प्रतिमा दक्षिणमुखी है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां हनुमान जी की 108 फीट लंबी प्रतिमा भी स्थापित है, जो देखने में बेहद अद्भुत लगती है। इसके अलावा, यहां माता दुर्गा जी की एक सुंदर प्रतिमा भी है।



 माता दुर्गा जी
                      


                
इस मंदिर में आपको दीवारों पर हनुमानजी की लगभग 125000 मूर्तियां अलग-अलग मुद्राओं में देखने को मिलेंगी। मंगलवार को इस मंदिर में बहुत भीड़ होती है। 

Shri Hanuman Ji 



इस मंदिर के बारे में जानकर आपको कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताएं। इस लेख के बारे में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करें। ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें।
धन्यवाद!

वेबसाइट:- omkarvichar.com
Writer :- Omkar Singh.         



1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने